Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

बदहाल बसों में सफर को मजबूर यात्री, सीटों की हालत खराब

  रायपुर। रायपुर में चल रही सिटी बसों की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रायपुर रेलवे स्टेशन और शहीद स्मारक भवन के पास सिटी बसों का औ...

 

रायपुर। रायपुर में चल रही सिटी बसों की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रायपुर रेलवे स्टेशन और शहीद स्मारक भवन के पास सिटी बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला, जबकि सीटें भी फटी हुई पाई गईं। इसके बाद अनुबंधित फर्म को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए पत्र जारी किया गया है।

रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाइटी के अधिकारियों ने 18 मई को अलग-अलग मार्गों पर चल रही बसों की जांच की। निरीक्षण के दौरान रायपुर-खरोरा, रायपुर-खैरखुंट, रायपुर-चंद्रखुरी और रायपुर-मानसोज मार्ग की बसों को चेक किया गया।

अग्निशामक यंत्र मिले, लेकिन फर्स्ट एड बॉक्स गायब

जांच में सभी बसों में अग्निशामक यंत्र तो मिले, लेकिन किसी भी बस में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाया गया। इसके अलावा कई बसों की सीटें फटी हुई थीं। अधिकारियों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा मामला बताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।

“फिटनेस के बाद ही बसों का संचालन”

सोसाइटी की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि बसों का संचालन फिटनेस जांच के बाद ही किया जाता है। बसों के हेड ब्रेक और हेडलाइट काम करते पाए गए। अतिरिक्त रोशनी के लिए अलग से दो लाइट भी लगाई गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बसों की सीटों की मरम्मत डिपो में लगातार की जाती है और अनुबंधित फर्म को समय-समय पर सुधार कार्य के लिए पत्र जारी किए जाते हैं।

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

हालांकि निरीक्षण में यह भी सामने आया कि बसों को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर पत्थर लगाए जाते हैं। ऐसे में सिटी बसों की रखरखाव व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

No comments