Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम

   रायपुर । छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का तीसरा सीजन 3 जून से शुरू होने जा रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी छह टीमें होंगी। फाइ...

 


 रायपुर । छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का तीसरा सीजन 3 जून से शुरू होने जा रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी छह टीमें होंगी। फाइनल मिलाकर कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। विनिंग टीम को कप के साथ 15 लाख कैश अवार्ड भी दिया जाएगा।

वहीं उपविजेता टीम को 11 लाख रूपए मिलेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि दर्शकों के लिए एंट्री फ्री होगी, लेकिन टिकट बुक करानी होगी। दरअसल इस सीजन हर मैच में दर्शकों को कैश प्राइज मिलेगा।

सबसे खास, हर मैच की लाइव कमेंट्री क्रिकेट लवर्स को छत्तीसगढ़ी में सुनने को मिलेगी। इस सीजन की थीम है, खेले बढ़ियां-छत्तीसगढ़ियां। आयोजकों ने बताया स्टेडियम तक पहुंचने के चार स्टॉप से बस भी पिक कर सकेंगे।

CCPL के प्रेसिडेंट ए वी भास्कर राव और CSCS के वी मोहनदास ने भास्कर को बताया कि CCPL सीजन-3 में इस बार सिर्फ चौके-छक्कों का रोमांच नहीं होगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी बड़े इनाम रखे गए हैं।

स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को हर मैच के दिन लकी ड्रॉ के जरिए कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा। सबसे बड़ा आकर्षण ओपनिंग डे और फाइनल में मिलने वाले दो टू-व्हीलर हैं। कुल 11 लाख रूपए बतौर रिवॉर्ड दर्शकों को दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार दर्शकों को छत्तीसगढ़ी कमेंट्री सुनने को मिलेगी, जो यूट्यूब पर लाइव प्रसारित होगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में भी छत्तीसगढ़ी माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी ताकि दर्शकों को अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस हो।

आयोजकों के मुताबिक दर्शकों के लिए सभी टिकट मुफ्त रहेंगे। ऑनलाइन टिकट बुकिंग www.ticketgenie.in के जरिए की जाएगी। मैच वाले दिन ऑनलाइन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर स्टेडियम से फिजिकल टिकट लिया जा सकेगा।

टिकट के पीछे दिए गए लकी ड्रॉ कूपन से दर्शकों को कई इनाम जीतने का मौका मिलेगा। टिकट के काउंटर पार्ट को संभालकर रखना होगा। हर दिन मैच के इनिंग ब्रेक में कूपन निकाले जाएंगे और विजेताओं के नाम बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे।

टुर्नामेंट 12 दिनों तक चलेगा। छह टीमों के 114 खिलाड़ी इन 12 दिनों के जर्नी का हिस्सा बनेंगे। ओपनिंग मैच रायपुर और राजनांदगांव के बीच खेला जाना है। दो सेमिफाइनल एक ही दिन 12 जून को होंगे। फाइनल 12 जून, रविवार की शाम को खेला जाएगा।

CCPL में खिलाड़ी चयन के आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट में फिलहाल रायपुर और बिलासपुर का दबदबा सबसे ज्यादा है। कुल 114 खिलाड़ियों में से 58 खिलाड़ी केवल रायपुर और बिलासपुर जिलों से आते हैं।

इनमें रायपुर के 36 और बिलासपुर के 22 खिलाड़ी हैं। इसका मतलब है कि लगभग हर तीसरा खिलाड़ी रायपुर का है।

भिलाई से 11 खिलाड़ी और राजनांदगांव से 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दुर्ग और सरगुजा से 5-5 खिलाड़ी टीमों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। बस्तर और कोरबा से 4-4 खिलाड़ियों को मौका मिला है।

वहीं रायगढ़, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर और जांजगीर-चांपा जैसे जिलों का प्रतिनिधित्व सीमित रहा। धमतरी, नारायणपुर, कांकेर, कोरिया और दंतेवाड़ा जैसे जिलों से केवल एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।

No comments