Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

दूरस्थ गांव में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, 73 ग्रामीणों को मिला लाभ

  रायपुर। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने की दिशा में बलरामपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल ल...

 

रायपुर। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने की दिशा में बलरामपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल लगातार सार्थक परिणाम दे रही है। विकासखंड कुसमी के ग्राम धनेशपुर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 73 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।
शिविर में शिशु रोग, नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।
विशेष पहल के तहत 3 पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो अब तक प्रमाण पत्र के अभाव में संभव नहीं हो पा रहा था।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को उनके घर के समीप बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे विशेष स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहल स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

No comments