Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

परीक्षा आयोजन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, तैयारियां पूर्ण करने के आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की ओर से आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की ओर से आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली और सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्राध्यक्ष अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लें और किसी भी कमी को समय रहते दूर करें। उन्होंने परीक्षा संचालन को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में ठंडे पेयजल, ओआरएस, कूलर और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं हर केंद्र पर उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

दो पालियों में होगी परीक्षा, अधिकारी रहे मौजूद

बता दें कि राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments