Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

एक पेड़ माँ के नाम’ के संकल्प के साथ गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  रायपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विद्यालय महासमुंद परिसर में प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश पूरे उत्साह के साथ दिया ग...

 

रायपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विद्यालय महासमुंद परिसर में प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश पूरे उत्साह के साथ दिया गया। सामान्य वन मंडल महासमुंद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई, जहां उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृक्ष केवल हरियाली नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, वन विद्यालय के प्रशिक्षुओं, वन प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।

No comments