Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

अवैध रेत भंडारण का मामले में मिक्सर प्लांट संचालक को नोटिस

  रायपुर । एमसीबी जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग ने नागपुर रेलवे स्टेशन के समीप संचालित एक मिक्सिं...

 

रायपुर । एमसीबी जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग ने नागपुर रेलवे स्टेशन के समीप संचालित एक मिक्सिंग प्लांट पर छापामार कार्रवाई कर प्लांट परिसर में बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण का मामला पकड़ा है। अधिकारियों ने संचालक से रेत के भंडारण और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज तथा ट्रांजिट पास प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह मौके पर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका।
खनिज विभाग के अनुसार, बिना वैध दस्तावेजों के रेत का भंडारण खनिज नियमों का उल्लंघन है। मामले में संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध निगरानी एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

No comments