Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

ब्रेकिंग

निगम में पांच हजार सफाईकर्मियों को स्थाई करने का पूरा किया वादा : केजरीवाल

 नयी दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने पांच हज़ार सफ़ाई कर्मचारियों को स्थाई करने का अपना ...


 नयी दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने पांच हज़ार सफ़ाई कर्मचारियों को स्थाई करने का अपना वादा पूरा किया है। श्री केजरीवाल ने संवाददाताओं से आज यहां कहा,“ आम आदमी पार्टी (‘आप’)की सरकार ने निगम के पांच हजार कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया है। यह कर्मचारी लंबे समय से अपनी नौकरी पक्की करने की मांग कर रहे थे, लेकिन 15 साल सरकार में रही भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने इनकी मांगों को कभी गंभीरता से नहीं लिया। अब तक हमने 6484 कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है।” उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित करके लगभग पांच हजार सफाई कर्मचारियों को पक्का किए जाने को मंजूरी दे दी गई। कच्चे कर्मचारियों की नौकरी का कुछ पता नहीं होता है। उनको आज बुलाकर काम लिया जा रहा है तो कल नहीं भी बुलाया जा सकता है। महीने में 15 दिन काम लिया जाएगा या 20 काम लिया जाएगा, इसका भी कुछ नहीं पता होता है। उनकी छुट्टियों का भी नहीं पता होता है। कच्चे कर्मचारियों को पूरी तनख्वाह भी नहीं मिलती है। अभी तक कई तरह से कच्चे कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा था।  मुख्यमंत्री ने कहा,“ पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार थी। भाजपा ने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सफाई कर्मचारियों की हमेशा यही मांग रही कि उनको पक्का किया जाए। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने अभी डेढ़ साल ही हुए हैं। इन डेढ़ साल के अंदर हमने करीब 30 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। यह आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाता है।” उन्होंने कहा,“ जब से दिल्ली नगर निगम में ‘आप’ की सरकार बनी है, नगर निगम से अच्छी-अच्छी खबरें आ रही हैं। हमारी सरकार से पहले नगर निगम से भ्रष्टाचार और तनख्वाह नहीं मिलने की खबरें आती थीं। जब निगम में भाजपा की सरकार थी, तब खूब भ्रष्टाचार होता था। इसके अलावा कर्मचारियों की तीन-चार महीने से तनख्वाह नहीं मिलने की खबरें आती थी। सफाई कर्मचारी तनख्वाह की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन और हड़ताल करते नजर आते थे। हमने कई गलत चीजों को नियंत्रित किया है और पिछले तीन-चार महीने से सभी कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह मिलने लगी है।”

No comments

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

अऋणी किसानों के लिए बीमा योजना

जयरामनगर में उतरने के लिए युवतियों ने की चेन पुलिंग

दो शिक्षा दूतों की हत्या, मोबाइल टावर में लगाई आग

उत्कल एक्सप्रेस की लेटलतीफी से नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया जल जीवन मिशन और CSR मद का मुद्...

देशभर में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ हो रही ...

अंतरिक्ष फतह कर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला

रोहित तोमर की पत्नी भावना हुई गिरफ्तार

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...