Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग

नेहरू नगर गार्डन में हो रही थी अश्लील हरकतें भाजपा विधायक ने छापा मारा

  भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। प्रेमी जोड़ों को स...

 

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। प्रेमी जोड़ों को समझाइश देने लगे। प्रेमी जोड़े भी विधायक से बहस पर उतारू हो गए। कहा कि ओयो भी बंद करा दिया आपने, अब जाएं तो जाएं कहां। इस पर रिकेश ने गार्डन में प्रेम प्रलाप करने से मना किया। विधायक को गार्डन के आसपास रहने वालों ने ही यह शिकायत की थी कि यहां पर इतनी अश्लील हरकतें की जाती है जिससे उनका घरों में रहना मुश्किल हो गया है। भाजपा विधायक रिकेश सेन को शिकायत मिली थी कि नेहरू नगर का गार्डन प्रेमी जोड़ों का अड्डा बन चुका है। यहां प्रेमी जोड़े अश्लील हरकत करते देखे जा सकते हैं। यह बात विधायक को नागवार गुजरी। रविवार दोपहर वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। वहां आधा दर्जन प्रेमी जोड़े भरी दोपहरी में मौजूद थे। विधायक का काफिला देख वे थोड़ा सकपकाए, पर भागे नहीं। विधायक गाड़ी से उतरकर एक-एक के पास पहुंचे। इस दौरान उनके साथियों ने मोबाइल चालू रखा था। वीडियो बनता देख कई प्रेमी जोड़े सकपका गए। विधायक रिकेश सेन प्रत्येक प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे। पूछा कि गार्डन में क्या कर रहे हो, इस पर प्रेमी जोड़े भी विधायक से कहने लगे कि वे क्या करें आप ने ओयो बंद करा दिया है, अब हम कहां जाएं। ओयो था तो वहां मिल लिया करते थे। इस बात पर विधायक रिकेश सेन भड़क गए कहा कि गलत काम के लिए वैशाली नगर में कोई जगह नहीं है।

No comments

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया - बिजली बिल से मिली आज़ादी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंद...

युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की...

न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्याय...

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्...

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना...

तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक – अरुण साव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधा...

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता...

मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरक...