Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 2

Pages

ब्रेकिंग

बरात में हुए विवाद को सुलझाने गए आरक्षक पर बरातियों ने किया हमला, पेट्रोलिंग वाहन का कांच भी तोड़ा, मामला दर्ज

  भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में विवाद सुलझाने गए आरक्षकों पर हमला कर दिया गया। इससे एक आरक्षक को चोट आई है। यही नहीं पुलिस के पेट्रोलिं...

 

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में विवाद सुलझाने गए आरक्षकों पर हमला कर दिया गया। इससे एक आरक्षक को चोट आई है। यही नहीं पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का भी कांच तोड़ दिया गया। इस मामले में आरक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 332, 353 और 427 के तहत केस दर्ज किया है। कुम्हारी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश कुमार यादव की डायल 112 की ड्यूटी 20 अप्रैल को रात 9 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक थी। डायल 112 वाहन को चालक लाेकेश साहू चला रहा था। रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि ग्राम परसदा में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद आरक्षक ग्राम परसदा पहुंचे तो वहां जयराम यादव के घर के पास काफी भीड़ लगी थी। पता चला कि यहां बरातियों के बीच विवाद हो गया और एक व्यक्ति को चोट आने पर उसे एम्स ले जाया गया। घटना स्थल पर भीड़ ज्यादा होने के कारण थाने की पेट्रोलिंग पार्टी को भी बुला लिया गया। मौके पर थाना के पेट्रोलिंग वाहन में आरक्षक चालक यशवंत साहू, आरक्षक बंटी सिंह पहुंचे। इस दौरान यहां विवाद करने वाले बराती गिरीराज यादव, प्रशांत यादव और उनके साथी को थाना ले जाने पेट्रोलिंग वाहन में बैठाया गया। इस बीच राकेश कुमारभीड़ ने तीनों बारातियों को नहीं ले जाने दिया और आरक्षक राकेश कुमार पर हमला कर दिया। इसके कारण आरक्षक की बाईं आंख में चोट आई है। यही नहीं लोगों ने वाहन पर पथराव कर कांच भी तोड़ दिया। इस पूरे मामले में कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

No comments

द कोन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स का खौफनाक ट्रेलर हुआ रिलीज, डर ...

20 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी आइकोनिक फिल्म 'परिणीता'

अमेरिका को बड़ा झटका देने की तैयारी में भारत

अपने तलाक को लेकर बोले चहल

बिलासपुर में अटकी किसानों की बीमा राशि

घायल के पैसे लेकर भागा बस ड्राइवर

4 गांजा तस्कर गिरफ्तार

सहायक प्राध्यापक के पद पर सीधी भर्ती

अज्ञात वाहन ने 22 मवेशियों को कुचला, 18 की मौत

जंगल में मिला हाथी का शव