Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रेगिस्तान बना स्विट्जरलैंड! सऊदी अरब की रेत पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

  नई दिल्ली । रेगिस्तान की सुनहरी रेत और चिलचिलाती धूप के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब से इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आई है, जिसने पूरी ...

 

नई दिल्ली । रेगिस्तान की सुनहरी रेत और चिलचिलाती धूप के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब से इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में ऊंटों के देश को सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हुआ देखा जा रहा है। कुदरत के इस करिश्मे ने रेगिस्तानी जमीन को रातों-रात सुर्खियों में ला दिया है। 'सऊदी गजट' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नजारा सऊदी अरब के तबुक (Tabuk) क्षेत्र और ट्रोजेना (Trojena) में देखने को मिला है। हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद यहां का परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। बुधवार को भी बीर बिन हिरमास, अल-उयैना, हलात अम्मार और शिगरी जैसे इलाकों में बर्फ की मोटी परत जम गई है। ऊबड़-खाबड़ पहाड़, जो कभी तपती गर्मी के लिए जाने जाते थे, अब कश्मीर या स्विट्जरलैंड की वादियों जैसे नजर आ रहे हैं।

No comments