मुंबई । लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन ने न सिर्फ उनके परिवार और प्रशंसकों को, बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था। 19 ...
मुंबई
। लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन ने न सिर्फ उनके परिवार और
प्रशंसकों को, बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था। 19 सितंबर को
सिंगापुर में समुद्र में तैरते वक्त उनकी मौत हुई थी, जिसके बाद यह सवाल
लगातार उठ रहा था कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है। अब
सिंगापुर पुलिस ने इस मामले पर अपनी जांच से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है।
सिंगापुर पुलिस फोर्स (SPF) के अनुसार, अब तक की जांच में जुबीन गर्ग की
मौत को लेकर किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले
हैं। पुलिस का कहना है कि गर्ग की मौत 19 सितंबर को समुद्र में तैरते समय
हुई थी और फिलहाल इसे संदिग्ध मानने का कोई ठोस आधार सामने नहीं आया है।



No comments