कोंडागांव/माकड़ी। विकासखंड माकड़ी के कांटागांव में पारिवारिक परेशानी का फायदा उठाकर एक युवक और उसके परिवार का जबरन धर्म परिवर्तन कराने ...
कोंडागांव/माकड़ी।
विकासखंड माकड़ी के कांटागांव में पारिवारिक परेशानी का फायदा उठाकर एक
युवक और उसके परिवार का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।
पीड़ित युवक तरुण कुंजाम ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए पुलिस में शिकायत
दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपियों को थाने लाया गया।
क्या है मामला
जानकारी
के अनुसार तरुण कुंजाम पारिवारिक कार्य से कोंडागांव गया था। इस दौरान वह
कमला कश्यप नामक वाहन चालक के ऑटो में सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान वह
मोबाइल पर अपने परिवार की समस्याओं को लेकर बातचीत कर रहा था। बातचीत सुनकर
कमला कश्यप ने समस्या ठीक कराने की बात कही। स्वयं को हिंदू समझकर तरुण ने
अपनी पारिवारिक समस्या साझा कर दी।



No comments