Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक ओनिर को मिला सम्मान

   मुंबई । भारतीय फिल्म और टेलीविजन के जाने-माने निर्देशक और लेखक ओनिर (अनिरबन धर) को भारतीय सिनेमा में LGBTQ समुदाय को मुख्यधारा से जोड़न...

  

मुंबई । भारतीय फिल्म और टेलीविजन के जाने-माने निर्देशक और लेखक ओनिर (अनिरबन धर) को भारतीय सिनेमा में LGBTQ समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण श्रेय दिया जाता है। उनकी एक उल्लेखनीय फिल्म 'माई ब्रदर...निखिल' एड्स और समलैंगिक संबंधों पर आधारित है, जो डोमिनिक डिसूजा के जीवन को दर्शाती है।

इसके अलावा, उनकी फिल्म 'आई एम' ने नेशनल अवॉर्ड सहित कई महत्वपूर्ण पुरस्कार भी जीते हैं। भारतीय सिनेमा में उनके इस अमूल्य योगदान का जश्न मनाने के लिए हाल ही में एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

ओनिर का जन्म भूटान के साम्ची में हुआ था, जबकि उनके माता-पिता बंगाल से थे। अनिरबन धर के रूप में जन्मे ओनिर ने अपना अधिकांश जीवन सिनेमा देखने में बिताया। जब उनका परिवार कोलकाता ट्रांसफर हुआ, तब उन्होंने इस जुनून को एक सफल करियर में बदल दिया। उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी दो फिल्में, 'माई ब्रदर...निखिल' और 'आई एम' विशेष रूप से सराही गईं।

No comments