Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

भाजपा नेता से उलझे CEO, वायरल वीडियो में विधायक बने रहे मूकदर्शक

   दुर्ग। ग्राम थनौद में शुक्रवार को सुशासन त्योहार के दौरान सामुदायिक भवन निर्माण और भुगतान के मामले को लेकर दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश प...

 


 दुर्ग। ग्राम थनौद में शुक्रवार को सुशासन त्योहार के दौरान सामुदायिक भवन निर्माण और भुगतान के मामले को लेकर दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडेय और भाजपा नेता पुराण देशमुख के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी मौजूद रहे।

विधायक की मौजूदगी में भाजपा नेता पर भड़के सीईओ ने कहा कि तेरे को जो करना है कर। लेकिन घटना के दौरान विधायक चुप्पी साधे रहे उन्होंने किसी से भी कुछ नहीं कहा। सोशल मीडिया में वायरल उक्त घटना के वीडियो में भी विधायक मौन साधे नजर आ रहे हैं।

थनौद में सुशासन तिहार पर लगाए गए शिविर में गांव के पूर्व सरपंच किरण देशमुख के पति व भाजपा नेता पुराण देशमुख अपनी समस्या को लेकर गए थे। गांव में पूर्व में निर्मित सामुदायिक भवन निर्माण और भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। पुराण देशमुख अंजोरा निकुम भाजपा मंडल के महामंत्री भी है।

भाजपा ने पूर्व कार्यकाल में निर्मित सामुदायिक भवन निर्माण की राशि भुगतान मामले के संबंध में सीईओ से जानकारी मांग रहे थे। भाजपा नेता का कहना था कि निर्माण कार्य से जुड़े मामले में स्टे लगे होने के बाद भी वर्तमान सरपंच को राशि का भुगतान क्यों कर दिया गया।

इस पर सीईओ ने बताया कि स्टे हट चुका है इसलिए भुगतान कर दिया। इस विषय को लेकर दोनों के बीच चल रही चर्चा बहस में तब्दील हो गई। भाजपा नेता कहने लगा कि वे जानकारी लेने आए हैं, इतने में सीईओ रूपेश पांडेय भाजपा नेता पर भड़क गए।

उंगली दिखाकर कहने लगे तेरे को जो करना है कर ले। इस दौरान मौके पर मौजूद दुर्ग ग्रामीण विधायक चुपचाप खड़े रहे उन्होंने किसी से भी कुछ नहीं किया। विधायक की चुप्पी चर्चा का विषय है।

No comments