Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

CGBSE बोर्ड: रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन के आवेदन शुरू

   रायपुर । हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्त...

 

 रायपुर । हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दूसरी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है।


14 मई तक कर सकेंगे आवेदन

मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षार्थी रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर यानी 14 मई 2026 तक पुनर्गणना (Re-totaling), पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्र चाहें तो तीनों प्रक्रियाओं के लिए, किसी दो प्रक्रिया के लिए या केवल एक प्रक्रिया के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा

आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप मंडल की आधिकारिक वेबसाइट CGBSE Official Website से डाउनलोड किया जा सकता है।

परीक्षार्थी आवेदन पत्र जिला, तहसील और विकासखंड स्तर की अग्रेषण संस्थाओं में निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र खुद भी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दूसरी मुख्य परीक्षा के फॉर्म 4 मई से

मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और अवसर परीक्षा 2026 की द्वितीय मुख्य परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी घोषित कर दी है। द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 4 मई 2026 से 30 मई 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन भरे जाएंगे।

कौन कर सकेगा आवेदन

दूसरी मुख्य परीक्षा में वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जो प्रथम मुख्य परीक्षा 2026 में पंजीकृत थे। इनमें—

    पूरक (Supplementary) श्रेणी के छात्र
    अनुत्तीर्ण विद्यार्थी
    उत्तीर्ण छात्र जो श्रेणी सुधार करना चाहते हैं।

इसके अलावा मुख्य परीक्षा 2025 में पहली बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण या पूरक आए विद्यार्थी भी क्रेडिट योजना के तहत पात्रतानुसार अनुत्तीर्ण विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

स्कूल और समन्वय संस्थाओं से होंगे आवेदन

नियमित परीक्षार्थियों को आवेदन अपने विद्यालय के माध्यम से करना होगा, जबकि स्वाध्यायी और अवसर परीक्षार्थी समन्वय संस्थाओं के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

No comments